रायपुर

त्रिदिवसीय मोक्ष कल्याणक, मुकुट सप्तमी महामहोत्सव
17-Aug-2026 8:34 PM
त्रिदिवसीय मोक्ष कल्याणक, मुकुट सप्तमी महामहोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 अगस्त। शहर के टैगोर नगर स्थित लालगंगा पटवा भवन में 18, 19 एवं 20 अगस्त  को त्रिदिवसीय महामहोत्सव का आयोजन किया गया है ।

 महामहोत्सव का शुभारंभ सोमवार को 4:00 बजे बड़ा मंदिर, मालवीय रोड से भव्य एवं विशाल शोभायात्रा के साथ मुनिश्री ससंघ के मंगल विहार से हुआ। जो श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, टैगोर नगर पहुंचेगी। समयोपदेश वर्षायोग 2026 के अध्यक्ष  नरेंद्र जैन  एवं कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि यह महानुष्ठान में रायपुर में प्रवास कर रहे आचार्य और एलकश्री की  उपस्थिति रहेगी।

प्रथम दिवस (18 अगस्त )

महामहोत्सव के पहले दिन प्रात: 7 बजे श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में होगा।

19अगस्त  दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव रहेगा। प्रात: 7 बजे श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा के बाद मुनिश्री ससंघ का पटवा भवन में आगमन और पाद प्रक्षालन होगा। तृतीय दिवस (20 अगस्त): अंतिम दिन प्रात: भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रात: 7:00 बजे श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा के बाद ससंघ का विहार लालगंगा पटवा भवन में होगा। प्रात: 8:00 बजे श्री कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट और पूज्य गुरुदेव की मंगल देशना होगी। प्रात: 11 बजे कार्यक्रम का समापन होगा और प्रात: 11:30 बजे श्रीजी का मंगल विहार लालगंगा पटवा भवन से श्री दिगंबर जैन मंदिर, शंकर नगर की ओर प्रस्थान करेगा।


अन्य पोस्ट