रायपुर
जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
17-Aug-2026 8:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17अगस्त। जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन विमतारा हॉल में किया गया। मुख्य अतिथि राम अवतार अग्रवाल, अध्यक्ष – अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं उद्योगपति तथा विशिष्ट अतिथि ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष – वरिष्ठ समाजसेवी सहित राजेश अग्रवाल, अमिताभ दुबे, अमितेश पाठक एवं लीना वाडेर सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में जेसीआई कैपिटल, वामा कैपिटल, संस्कार, संगवारी, यूथ कैपिटल, रॉयल कैपिटल, वामांजलि, जेसीआई र मैक यूनाइटेड, उमंग, जे काम एल 2.0 एवं जे काम एल 1.0 के 350
सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन धरा वीरानी ने और सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन भूमिका कर एवं श्रावणी मुकदम ने किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे