रायपुर
कोई दीवार में सीपेज पर भिड़ा तो कोई कुत्तों को लेकर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के बीते 24 घंटे के दौरान शहर में मारपीट और चाकू से हमले की आधा दर्जन घटनाएं हुईं। एक कुत्ते के भौंकने, दूसरे के बीच रास्ते में आने और घर में सीपेज को लेकर हुए विवाद में चाकू से हमले किए गए।
मिली जानकारी अनुसार राजातालाब न्यू बस्ती निवासी मो अनीस 23 शनिवार रात करीब पौने 12 बजे घर जा रहा था। रवि नगर गार्डन के पास रास्ते में एक कुत्ता आया। इससे हड़बड़ाए अनीस ने वहां खड़े राजा, अन्नू नाम के दो युवकों को पर भड़ास निकाली। इस पर दोनों ने हमें क्यों चिल्ला हो कहकर विवाद किया और गाली-गलौज,हाथ मुक्के से मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर फरार हो गए। अनीस ने रात सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसी तरह से आधी रात करीब 12.50 बजे अवंति विहार गली नंबर 6 विजय नगर निवासी संजीव बाग का पालतू कुत्ता भौक रहा था। इस पर वही रहने वाले भावेंद्र साहू और 2 अन्य , संजीव के घर पहुंचे और कुत्ते को चुप कराने कहते हुए गाली गलौज कर मारपीट की। इसपर संजीव ने आधी रात खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
इधर आजाद चौक के शिव नगर में दो पड़ोसी भिड़ गए। पुलिस के अनुसार शिव नगर निवासी श्रीकांत और अभिषेक पाण्डेय ने गत दिवस अपने घर की दीवारों में आए सीपेज को लेकर पड़ोसी अविनाश शुक्ला के घर घुसे। दोनों के घर की दीवारें आपस में जुड़ी हुई हैं। दोनों ने सीपेज के लिए श्रीकांत के घर से निकलने वाले पानी को कारण बताते हुए गाली गलौज कर अविनाश की भाभी को जान से मारने की धमकी दी। इस पर अविनाश ने आजाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
उधर खमतराई इलाके में शराब पीने को लेकर राग से हमला किया गया। शुक्रवार रात 9 बजे रिंग रोड 2 पर गड्डू मिस्त्री की दुकान के पास फिरोज खान एक साथी के साथ शराबखोरी कर रहा था। यह देख खिलेशश्वर विश्वकर्मा ने मना किया। इससे नाराज हो फिरोज और साथी ने गाली गलौज कर जान से मारने की नीयत से वहां पड़े लोहे के राग से खिलेश्वर पर हमला किया। खिलेश्वर ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सभी मामले धारा 296,351-2,115-2,332-सी के तहत दर्ज कर लिया है।
गर्ल फ्रेंड को लेकर मारा चाकू
इधर खम्हारडीह इलाके में गर्ल फ्रेंड को लेकर चाकूबाजी हुई। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे राजीव नगर के गली नंबर 2? में टुकेश साहू और 2 साथियों ने राजा हरपाल 25 पर चाकू से हमला किया। टुकेश ने अपनी गर्लफ्रेंड को राजा के छेडऩे पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। और चाकू से हमला कर भाग गए। बता दें कि गर्ल फ्रेंड के ही विवाद में शुक्रवार को एम्स के सामने सरेराह एक अन्य युवक की कार से गिरा कर हत्या कर दी गई थी। आरोपी युवक फरार है।