रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजधानी निवास परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि और आरती कर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ निर्माण में अटलजी के ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव भी उपस्थित रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 8 वीं पुण्यतिथि पर अटल परिसर फुण्डहर चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया।जहां महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य महेन्द्र खोडियार, खेम कुमार सेन, सचिन बी. मेघानी, पार्षद मोहन साहू, एल्डरमैन विक्रम सिंह ठाकुर, राजू राघवानी, सामाजिक कार्यकर्त्ता छगनलाल मूंदड़ा, मण्डल अध्यक्ष भीमवंत निषाद, सहित अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय समेत अधिकारी व कर्मचारियों ने सादर नमन किया। इधर विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, शहर अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और कार्यकर्ताओं ने अवंति विहार स्थित प्रतिमा स्थल, एकात्म परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की।