रायपुर

16 किलो गांजे के साथ जबलपुर का युवक स्टेशन के पीछे से गिरफ्तार
16-Aug-2026 6:47 PM
16 किलो गांजे के साथ जबलपुर का युवक स्टेशन के पीछे  से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अगस्त। गुढिय़ारी पुलिस ने  रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग में 1 युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने अपना नाम गोलू सिंह 24  निवासी सुन्दरदेही थाना बेलखेड़ा जबलपुर बताया।  उसके पास रखे बैग की तलाशी  में गांजा पैक था जो वजऩ  में 16 किलो था। उसे गिरफ्तार कर गांजा,एक मोबाइल कुल कीमत लगभग 8,10,000/- रूपये जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट दर्ज किया।

 

20.94 किलोग्राम गांजे के साथ  नाबालिग गिरफ्तार

रायपुर, 16 अगस्त। टिकरापारा पुलिस ने  धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स के पीछे, भाठागांव बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध नाबालिग को गिरफ्तार किया। उसके पास रखे सूटकेस में 20.94 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10,00,000 आंकी गई है। नाबालिग ने अपनी उम्र  16 वर्ष 05 माह, और निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश बताया।

उसे 20बी आबकारी एक्ट अधिनियम के बाल न्यायालय, रायपुर के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


अन्य पोस्ट