रायपुर

कजरी तीज पर राधा कृष्ण का विशेष श्रृंगार
16-Aug-2026 6:45 PM
कजरी तीज पर राधा कृष्ण का विशेष श्रृंगार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अगस्त। मधु श्रावणी (कजरी तीज)  पर स्व श्रीमती राजेश्वरी  देवी झा एवं स्व  पंं बसंत लाल झा द्वारा निर्मित मैथिल पारा के राधा कृष्ण मंदिर में प्रभु श्री राधा कृष्ण का हरित श्रृंगार हुआ।  पं विजय कुमार झा ने बताया है कि इस अवसर पर महिलाओं ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किया। जिसमें श्रीमती रचना ठाकुर, श्रीमती सोम ठाकुर, श्रीमती विभा ठाकुर, श्रीमती पूनम झा, कुमारी माही ठाकुर, श्रीमती माधुरी ठाकुर, कु माही ठाकुर,  आदि ने भाग लिया।


अन्य पोस्ट