रायपुर

सभी 21 थानों में ई मालखाने शुरू, एक दिन में 10 थानों में उद्घाटन
14-Aug-2026 7:18 PM
सभी 21 थानों में ई मालखाने शुरू, एक दिन में 10 थानों में उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 अगस्त। पश्चिम जोन के सभी थानों में आज एक साथ ई-मालखाने  2.0 उद्घाटित हुए।  थाना टिकरापारा और थाना न्यू राजेंद्र नगर में  आयुक्त  संजीव शुक्ला ने शुरू किए । थाना खमतराई में द्ग-मालखाना 2.0 का उद्घाटन अतिरिक्त आयुक्त  अमित कांबले ने  किया । आज एक साथ 10 नए द्ग-मालखाना थानों के उद्घाटन के साथ ही, कमिश्नरेट के सभी 21 थाने इससे जुड़ गए हैं।इस नई प्रणाली से मालखाना प्रबंधन की प्रक्रिया अधिक आधुनिक, सरल, पारदर्शी एवं जवाबदेह बन सकेगी।

'द्ग-मालखाना 2.0' की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता प्रत्येक जब्त संपत्ति एवं केस प्रॉपर्टी के लिए यूनिक बारकोड आधारित डिजिटल पहचान उपलब्ध कराना है। अब मालखाने में जमा प्रत्येक वस्तु को एक विशिष्ट बारकोड प्रदान किया जाएगा, जिसे स्कैन करते ही संबंधित प्रकरण, जब्ती विवरण, जमा तिथि, वर्तमान स्थिति एवं अन्य आवश्यक जानकारी तत्काल उपलब्ध हो जाएगी। इससे जब्त सामग्री की निगरानी, खोज एवं प्रबंधन की प्रक्रिया अधिक आसान, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनेगी। आज शुरू होने वाले द्ग-मालखाने हैं: टिकरापारा, न्यू राजेंद्र नगर, मुजगहन, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, डीडी नगर एवं खमतराई।


अन्य पोस्ट