रायपुर

5 डे वर्किंग की मांग को लेकर बैंक अधिकारी कर्मियों का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
13-Aug-2026 7:33 PM
5 डे वर्किंग की मांग को  लेकर बैंक अधिकारी कर्मियों का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अगस्त। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 5 डेज़ बैंकिंग वीक लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को राजधानी,  बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, कांकेर, जगदलपुर, अंबिकापुर सहित विभिन्न नगरों में बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा विशाल प्रदर्शन किया।

रायपुर  में लगभग 500 बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी मोतीबाग चौक पर  पीएनबी बैंक परिसर में एकत्रित हुए।जहां पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को तत्काल लागू करने की माँग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।   इन प्रदर्शनों ने बैंकिंग बिरादरी में बढ़ते असंतोष को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित कर अपनी  मांग को  बलपूर्वक उठाया।

सभी प्रदर्शनों की एक उल्लेखनीय विशेषता महिला कर्मचारियों की बड़ी  भागीदारी रही। महिला  कर्मियों ने यह  मांग को पूरा करने में हो रही अनावश्यक देरी के प्रति अपना गहरा आक्रोश एवं असंतोष व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट