रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अगस्त। पश्चिम जोन के 4 थानों की पुलिस ने 15 अगस्त के मद्देनजर क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने सघन जांच अभियान चलाया । इस दौरान गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश एवं नए उभरते बदमाशों की सघन चेकिंग की गई। अड्डेबाजी एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुरानी बस्ती पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत 26 प्रकरण दर्ज किए।
डीडी नगर आबकारी एक्ट के तहत 25 प्रकरण, 03 गिरफ्तारी वारंट की तामिल कर 1 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
आमानाका पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत 20 और 2 पर आजाद चौक आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण कबीर नगर ने 7 तथा 11 प्रतिबंधात्मक सरस्वती नगर नेक्ष आबकारी एक्ट के तहत 2 प्रकरण दर्ज किए ।थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत 23 1 टिकरापारा में आबकारी एक्ट के तहत 30 प्रकरण तथा 03 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
इस दौरान होटल एलीफेंट, श्री अप्पाजी होटल, हैप्पी हांवर एवं होटल कॉमिक रेस्टोरेंट एवं अन्य प्रतिष्ठानों में समाधान ऐप डाउनलोड कराया गया तथा संचालकों को ऐप के उपयोग एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।