रायपुर

सेलून दुकान से सवा 7 लाख का सामान लेकर फरार होने वाला हावड़ा से गिरफ्तार
13-Aug-2026 7:32 PM
सेलून दुकान से सवा 7 लाख का सामान लेकर फरार होने वाला हावड़ा से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अगस्त। अमानत में खयानत कर सेलून दुकान से लाखों रुपये का सामान लेकर फरार होने वाले को हावड़ा से गिरफ्तार किया। इसने 7.32 लाख रूपये कीमत का विग, हेयर एक्सटेंशन, ब्यूटी प्रोडक्ट एवं मोबाइल फोन लेकर  फरार हुआ था। अक्षय कुमार राजवाड़े, निवासी हाल पता ब्लू हैवन विग हब एंड यूनिसेक्स सेलून, महावीर थाली के ऊपर, फाफाडीह चौक ने थाना गंज रिपोर्ट दर्ज कराया था ।

पुलिस के अनुसार गया कि  दुकान में कार्य करने एवं दुकान की देखभाल के लिए अक्षय ने 18 जुलाई को जमीर मुल्ला पिता मैनती मुल्ला, उम्र 29 वर्ष, निवासी बानीबोंद जगदीशपुर मलिपुल मुल्लापारा, थाना राजापुर, जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल को  काम पर रखा गया था। आरोपी जमीर मुल्ला दुकान में ही रहकर सोता था।

 28 जुलाई को आरोपी जमीर मुल्ला अपने एक अन्य स्टाफ कृष्णा पाल के साथ दुकान में सोया हुआ था। रात्रि के दौरान कृष्णा पाल की नींद खुलने पर उसने देखा कि जमीर मुल्ला दुकान में मौजूद नहीं है। इसके बाद दुकान में सामान की जांच करने पर दुकान में रखे विग, हेयर एक्सटेंशन, ब्यूटी प्रोडक्ट एवं एक नग रियलमी मोबाइल फोन भी गायब मिला। कृष्णा पाल द्वारा तत्काल अक्षय को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर  दुकान पहुंचा और सामान की जांच करने पर पाया कि दुकान से लडक़ों के लगभग 70  विग, लड़कियों के लगभग 28 हेयर एक्सटेंशन विग, जिसकी अनुमानित कीमत 7,00,000/-, एक रियलमी मोबाइल फोन कीमत लगभग 7,000/- तथा लगभग 25,000/- के ब्यूटी प्रोडक्ट, कुल लगभग 7,32,000/- का सामान गायब था। आरोपी जमीर मुल्ला उक्त सामान को लेकर दुकान से फरार हो गया था।  उसके बाद से पुलिस टीम अक्षय  एवं  अन्य व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की। आरोपी के हावड़ा, पश्चिम बंगाल में होने की जानकारी प्राप्त हुई।  गंज पुलिस की टीम  हावड़ा, पश्चिम बंगाल पहुंचकर  जमीर मुल्ला को चिन्हांकित कर उसे पकडऩे में सफलता प्राप्त हुई। उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी- जमीर मुल्ला पिता मैनती मुल्ला, उम्र 29 वर्ष, निवासी बानीबोंद जगदीशपुर मलिपुल मुलापारा, थाना राजापुर, जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल, हाल पता देवारा साकागुउा, थाना आमता, जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल।


अन्य पोस्ट