रायपुर
कृषि विवि में मना हरेली तिहार
12-Aug-2026 8:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 अगस्त। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में हरेली तिहार हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने बैलों, हलों एवं अन्य कृषि यंत्रों एवं उपकरणों की पूजा-अर्चना की और अच्छी फसल की कामना की। इसके उपरांत महाविद्यालय परिसर में एनएसएस के तत्वाधान में छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न पारंपरिक खेल गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, पिठ्ठुल, नारियल फेंक, रस्साकशी एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक हरेली प्रसाद तथा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों- खुरमी, ठेठरी, अईरसा, बड़ा, पीढिय़ा, गुलगुला आदि का वितरण किया गया। स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे