रायपुर
डागा कॉलेज में दीक्षारंभ
12-Aug-2026 8:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अगस्त। डागा कन्या महाविद्यालय, कचहरी चौक में मंगलवार को नवप्रवेशित छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्षता अजय तिवारी, अध्यक्ष कालेज समिति, उपाध्यक्ष मदन तालेड़ा की उपस्थिति रही। तिवारी ने छात्राओं को नियमित रूप से अध्ययन करने, अनुशासनपूर्ण जीवन जीने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शर्मा ने छात्राओं को जीवन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों का साहस एवं धैर्य के साथ सामना करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। प्राचार्य डॉ संगीता घई ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे