रायपुर

पुराने विवाद में मां-बेटे से मारपीट, स्कूटी व ई-रिक्शा में तोडफ़ोड़
12-Aug-2026 8:20 PM
पुराने विवाद में मां-बेटे से मारपीट, स्कूटी व ई-रिक्शा में तोडफ़ोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अगस्त। राजधानी में पुराने विवाद और दुकान से सिगरेट-बिड़ी लाने से मना करने पार युवक और अन्य लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी और वाहनों में तोडफ़ोड़ भी किया गया।

संजना त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि आरोपी अज्जु सिंधी ने पहले उसके बेटे के साथ विवाद किया और बाद में पत्थर फेंककर पड़ोसी की स्कूटी , ई-रिक्शा में तोडफ़ोड़ कर दी।

संजना ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे के साथ आरडीए कॉलोनी में रहती हैं और ई-रिक्शा चलाती है। 10 अगस्त को वह ई-रिक्शा लेकर काम पर गई थीं। दोपहर 2.30 बजे उनका बेटा कान्हा घर पर था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अज्जु सिंधी डंडा लेकर उनके घर पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर कान्हा से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

 रात 8 बजे आरोपी ने दोबारा संजना और उनके बेटे को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने अपने मकान की तीसरी मंजिल से पत्थर फेंका, जिससे पड़ोस में रहने वाली राधा नामदेव की स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई।

महिला बताया कि रात  2 बजे आरोपी अज्जु ने घर के बाहर खड़ी उसकी ई-रिक्शा में भी तोडफ़ोड़ की।

उधर पंडरी मेंअनुपम अस्पताल के पास आदर्श नगर मोवा निवासी दिनेश ने पुलिस को बताया कि कल सुबह वह अपने दोस्त भुरू के साथ मोवा स्थित तालाब में नहाने गया था। वहां किशन साहू और राजा भी मौजूद थे। किशन साहू ने उसे बीड़ी-सिगरेट लाने के लिए दुकान भेजने को कहा। जिसे उसने मना कर दिया। इस बात को लेकर किशन साहू और राजा ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के से मारपीट की गई।

मारपीट में दिनेश को चोट आई है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट