रायपुर

400 बदमाश-चोरों की तस्दीक, 3 हथियार के साथ पकड़े, 100 शराब खोरी में
12-Aug-2026 8:19 PM
400 बदमाश-चोरों की तस्दीक, 3 हथियार के साथ पकड़े, 100 शराब खोरी में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अगस्त। पश्चिम और उत्तर जोन पुलिस ने  मंगलवार शाम रात स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सघन जांच अभियान चलाया।

इस दौरान निगरानी, गुंडा एवं उभरते बदमाशों की सघन चेकिंग, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है। इसमें पश्चिम क्षेत्र के 09 थाना क्षेत्रों में कुल 108 निगरानी, गुंडा, उभरते बदमाश एवं अन्य असामाजिक तत्वों की सघन चेकिंग एवं तस्दीक कर 20 बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की

 क्षेत्र के निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश एवं उभरते हुए बदमाशों को थाना बुलाकर परेड कराई गई एवं समझाइश दी गई।उन्हें आगामी स्वतंत्रता दिवस एवं त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की आपराध नहीं करने की हिदायत दी गई।, 

इनमें थाना आजाद चौक -10 बदमाश, सरस्वती नगर- 10, थाना कबीर नगर 9 पुरानी बस्ती -15 थाना डीडी नगर  9, आमानाका 10 न्यू राजेंद्र नगर-18  थाना टिकरापारा-21  थाना मुजगहन- 06 बदमाशों की चेकिंग की।

इसी तरह से  नार्थ ज़ोन पुलिस ने भी 300 निगरानी/गुंडा असामाजिक व्यक्तियों की चेकिंग कर  130 के विरुद्ध कार्यवाही की।थाना उरला में दर्ज चोरी के प्रकरण में विधि के साथ संघर्षरत बालक एवं कबाड़ी मुकेश दास को पकड़ा । इसी दौरान सार्वजनिक स्थान में शराब  खोरी कर रहे  100 व्यक्तियों के विरूद्ध थाना गुढिय़ारी, खमतराई एवं खम्हारडीह में आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की । अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घुमते 03 आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई एवं पण्डरी में आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करने के साथ-साथ 08 गुण्डा/निगरानी बदमाश,  विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा गया है। लम्बे समय से फरार 06 स्थाई वारंटी, 11 गिरफ्तारी वारंटी एवं 03 जमानती वारंट तामिल किये गये है।

उरला  पुलिस ने धारा 303 बी.एन.एस. के प्रकरण में कबाड़ चुराने वाले नाबालिग एवं कबाड़ी मुकेश दास को पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।


अन्य पोस्ट