रायपुर

पुलिस भर्ती 23-24 की सेकंड लिस्ट जारी करने की मांग
12-Aug-2026 8:18 PM
पुलिस भर्ती 23-24 की सेकंड लिस्ट जारी करने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अगस्त। छत्तीसगढ़ पुलिस में 5967 आरक्षक पदों के लिए 2023-24 में हुई परीक्षा में शामिल दो हजार अभ्यर्थियों ने चयन की दूसरी सूची जारी करने की मांग को लेकर बुधवार को राजधानी में रैली निकाली।  इनके हाथोन में तिरंगा झंडा भी था।

ये  युवक युवतियां राजीव गांधी चौक से  अम्बेडकर चौक तक रैली  के रूप में निकले थे  लेकिन इन्हें मोती बाग के पास रोक  दिए जाने की जानकारी दी गई। वहां मौजूद पुलिस अधिकारी ने उनका ज्ञापन लिया। मुख्य सचिव के नाम इस ज्ञापन में अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रथम सूची जारी होने के बाद शेष ज्ञ1940 रिक्त पद भरे न जाने से सभी भविष्य को लेकर तनाव में हैं।

चयनित और प्रतिक्षा सूची मिला कर 4000 का ही  चयन किया गया था। इन युवाओं का कहना है कि 2 हजार लोगों का भविष्य अंधकार में डाल दिया गया। जबकि एक व्यक्ति का चयन 9 जगह की चयन सूची में है।


अन्य पोस्ट