रायपुर
राजधानी के पीयूष और साथियों का इनोवेशन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अगस्त। पेपर लीक को लेकर देश भर में हंगामे जेड जेन के आंदोलन की खबरों के बीच , यह समस्या खत्म करने वाली खबर है। राजधानी के इंजीनियर छात्रों ने अपने इनोवेशन के जरिए परीक्षा पेपर की सुरक्षा के लिए चेनगार्ड बनाया है।
ट्रिपलआईटी नया रायपुर के 45 दिवसीय वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम में यह चेन गार्ड पीयूष साहू की टीम ने डेवलप किया है। चेन गार्ड सिक्योर एआई-बेस्ड एग्जाम पेपर इंटीग्रिटी' प्रोजेक्ट का फोकस परीक्षा के क्वेश्चन पेपर को प्रिंटिंग से लेकर परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित रखने पर है। पेपर की डिलीवरी को ट्रैक करने, क्यूआर कोड के जरिए उसकी पहचान रखने और रास्ते की निगरानी की जा सकती है हैं। किसी पैकेट या एनवलप में छेड़छाड़ होने पर भी इसका पता लगाया जा सकता है पेपर की पूरी डिलीवरी प्रक्रिया पर नजर, लीक-छेड़छाड़ का जोखिम कम रहता है।
कल इस ट्रेनिंग का समापन हुआ।एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से आयोजित हैकाथॉन में स्टूडेंट्स ने ऐसी तकनीकें विकसित कीं, जिनका इस्तेमाल मेडिकल जांच, परीक्षा की सुरक्षा और रोजमर्रा के काम को आसान बनाने में किया जा सकता है। ब्रेन ट्यूमर की पहचान और एमआरआई मॉनिटरिंग के लिए एआई मॉडल, परीक्षा के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए सिस्टम और काम को स्टेप-बाय-स्टेप करने वाले एआई एजेंट जैसे प्रोजेक्ट चर्चा में रहे। करीब 45 दिनों के ट्रेनिंग में 350 से ज्यादा इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स शामिल हुए। समापन समारोह में डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) ओम प्रकाश व्यास ने कहा कि आज सिर्फ किताबी ज्ञान हासिल करना काफी नहीं है। स्टूडेंट्स को सीखी हुई चीजों का इस्तेमाल असली समस्याओं को हल करने में भी आना चाहिए। श्रद्धा कुशवाहा की टीम ने वेक्टरकोर प्रोजेक्ट तैयार किया। यह एक एआई प्लेटफॉर्म है, जो कैमरा हार्डवेयर को अलग-अलग काम करने वाले विशेष मुल्टी-एजेंट टल में बदलने की दिशा में काम करता है।