रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अगस्त। पीएम नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत प्रदेश भाजपा के सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने गंगरेल बांध पहुंचकर तिरंगा लहराया। नौका के माध्यम से गंगरेल की लहरों के बीच लहराते राष्ट्रध्वज ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी सहभागिता करते हुए भारत माता के प्रति अपने सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की। मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी गांधी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्रध्वज को प्रत्येक परिवार और प्रत्येक नागरिक की भावनाओं से जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षदगण पिन्टू यादव,कुलेश सोनी,शैलेंद्र रजक, महावीर सिन्हा, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।