रायपुर

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का इंटक कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
11-Aug-2026 3:56 PM
पूर्व सीएम भूपेश बघेल का इंटक कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 11 अगस्त। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नगरी प्रवास के दौरान अभनपुर स्थित मोहन ढाबा के पास भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत देवांगन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल का स्वागत माला एवं फल की टोकरी भेंट कर किया। इस अवसर पर भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विधायक संदीप साहू, भाटापारा विधायक, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, सनी अग्रवाल, जीत सिंह, आलोक चंद्राकर, सौरभ शर्मा, राजा भाई, धीरेन्द्र गिलहरे, फतीश साहू, चंद्रहास साहू, टेकचंद साहू, किसन मानिकपुरी, योगेंद्र सोनकर, हेमंत देवांगन, साहिल, गणेश सिन्हा, ओमप्रकाश साहू, पन्नालाल नवरंगे, जयवर्धन बघेल, कमलेश टंडन, धनेश्वरी डांडे और मोमबाई हरबंश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट