रायपुर

सारखेश्वर नाथ महादेव का कमल फूलों से श्रृंगार
11-Aug-2026 2:39 PM
सारखेश्वर नाथ महादेव का कमल फूलों से श्रृंगार

अभनपुर, 11 अगस्त। सावन के अवसर पर अभनपुर क्षेत्र के ग्राम सारखी स्थित सारखेश्वर नाथ महादेव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन कर रहे हैं।

मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सावन माह के उपलक्ष्य में मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके अंतर्गत भगवान भोलेनाथ का कमल पुष्पों से श्रृंगार किया गया तथा 108 दीपों से आरती संपन्न की गई। श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए मंदिर समिति के सदस्य व्यवस्था संचालन में जुटे हुए हैं।

 इसके साथ ही क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कांवड़ यात्राओं का आयोजन भी जारी है।


अन्य पोस्ट