रायपुर

हत्याएं, सामूहिक रेप के विरोध में शहर कांग्रेस का पुतला दहन प्रदर्शन
10-Aug-2026 7:10 PM
हत्याएं, सामूहिक रेप के विरोध में शहर कांग्रेस का पुतला दहन प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अगस्त। शहर में लगातार हो रही हत्याओं, कल रात हुए सामूहिक बलात्कार के विरोध में शहर जिला कांग्रेस के सदस्यों ने  अम्बेडकर चौक पर  मुख्यमंत्री , गृह मंत्री , रायपुर सांसद, रायपुर के चारों विधायक का पुतला दहन किया। 

कांग्रेस नेताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि ऐसी  जघन्य घटनाओं के बाद भी गृह मंत्री विजय शर्मा से ले कर रायपुर के चारों विधायकों ,सांसद की चुप्पी साबित करती है कि  सरकार चलाने वालो को आम जनों की जान माल और सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं है। इसलिए कोई एक शब्द नहीं बोलता ना कोई समीक्षा होती है ।


अन्य पोस्ट