रायपुर

हत्या के बाद लाश को पाइप में छिपाने वाले तीन गिरफ्तार, आपसी विवाद में ली जान
10-Aug-2026 7:09 PM
हत्या के बाद लाश को पाइप में छिपाने वाले तीन गिरफ्तार, आपसी विवाद में ली जान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अगस्त। दोस्ती में आपस में मामूली वाद-विवाद पर से सिर में रॉड एवं सीमेंट क्रांक्रिट के बड़े टुकड़े से हमला कर हत्या करने वाले तीन युवकों को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जान लेने के बाद शव को घटना स्थल से 300 मीटर दूर पर सीमेंट पाईप के नाले में करीब 12 फिट अंदर छिपा कर रखा  था।

 खमतराई पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन लडक़ों ने एक  अन्य  की हत्या कर लाश को कहीं छुपा दिया है। इस  सूचना पर सर्वप्रथम जिन संदेहियों के नाम सामने आये उन्हें  हिरासत में लिया गया।  तीनों संदेहियों ने  अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार  मृतक पवन टंडन को आरोपी सूरज यादव, प्रकाश यादव, समीर खान तीनों ने  06 अगस्त की रात 10  से 12 बजे के मध्य आपस में मिलकर चारो बांधा तालाब सूखा मैदान बंजारी नगर रावांभाठा जाकर बैठे। वहां शराब पी। रात्रि 01.00 से 01.30 बजे के मध्य मृतक पवन टंडन से वाद-विवाद हो गया। इसी बीच समीर खान ने लोहे के रॉड से मृतक के सिर पर वार किया जिससे मृतक गिर गया। प्रकाश यादव ने पास में रखे सीमेंट क्रांक्रिट के बड़े टुकड़े से मृतक के सिर पर वार किया और सूरज यादव ने गला दबाया, उसके बाद फिर समीर खान ने 02-03 बार पुन: सीमेंट क्रांक्रिट के बड़े टुकड़े को मृतक के सिर पर पटका। जिससे पवन टंडन की मृत्यु हो गई। तत्पश्चात तीनों ने उसके शव को छिपाने के लिए उठाकर लगभग 300 मीटर दूर बने सीमेंट पाईप लाईन के अंदर शव को छुपा दिया। हमलावरों को घटना स्थल ले जाकर और बताये अनुसार घटना शव मिला। मौके पर एफएसएल टीम व परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया। परिजनों  ने पवन टंडन के रूप में मृतक की पहचान की। परिजनों ने बताया कि पवन टंडन को दो दिनों से अपने रिश्तेदारों में पता तलाश कर रहे थे।

आरोपियों के विरूद्ध  प्रकाश भट्ट (मृतक क़ा चचेरा भाई )निवासी बंजारी नगर रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर के रिपोर्ट पर  धारा-103(1),238,3(5) के  तहत गिरफ्तार किया।


अन्य पोस्ट