रायपुर
दुकान के पीछे की दीवार तोड़ घुसे चोर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 अगस्त। टिकरापारा इलाके के रावतपुरा कॉलोनी में चोरों ने एक सराफा दुकान में सेंधमारी कर दी। चोर दुकान की दीवार में छेद कर दुकान में रखे करीब 20 किलो चांदी के जेवर, सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। वारदात से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।
चोरी रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में रात के समय हुई है। चोरों ने पहले दुकान की दीवार को तोड़ा और उसमें बड़ा गड्ढा बनाया। इसके बाद इसी रास्ते से दुकान के अंदर प्रवेश कर वहां रखे चांदी के जेवर, सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी करने के बाद आरोपी उसी रास्ते से फरार हो गए। दुकान संचालक को घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने के बाद हुई। उसने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के इलाके की जांच की। साथ ही पुलिस आसपास लगे ष्टष्टञ्जङ्क कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
वारदात का तरीका देखकर आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पहले से रेकी की होगी और दुकान की सुरक्षा व्यवस्था तथा आसपास की गतिविधियों की जानकारी जुटाने के बाद चोरी को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरी गए सामान का सटीक आकलन किया जा रहा है।