रायपुर
15 अगस्त के मद्देनजर व्यापक नाकेबंदी चेकिंग अभियान
10-Aug-2026 7:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 अगस्त। अगले शनिवार को स्वतंत्रता दिवस है। इसके मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने तीनों जोन के सभी थाना क्षेत्रों में बीती रात 3 घंटे से अधिक व्यापक नाकेबंदी एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया ।
इस दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर 43 चेकिंग पॉइंट बनाकर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की । साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों एवं बाहरी आगंतुकों का विस्तृत सत्यापन किया। चेकिंग के दौरान बिना नंबर के वाहन, संदिग्ध नंबर प्लेट, संदिग्ध गतिविधियों एवं आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों की भी पड़ताल की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे