रायपुर

क्लब की रेलिंग टूटी, खाना खा रहे युवक की कलाई में चोट
10-Aug-2026 7:07 PM
क्लब की रेलिंग टूटी, खाना खा रहे युवक की कलाई में चोट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अगस्त। वीआईपी रोड स्थित एफटीवी क्लब में शनिवार देर रात एक हादसा हो गया। क्लब परिसर में अचानक लोहे की रेलिंग गिर जाने से वहां मौजूद एक युवक के दोनों हाथों की कलाइयों में गंभीर चोटें आई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार, श्रीराम नगर फेस-01 के निवासी विकास अग्रवाल शनिवार देर रात अपने दोस्तों के साथ वीआईपी रोड स्थित इस  क्लब में खाना खाने और पार्टी करने पहुंचे थे। पार्टी के दौरान क्लब की एक लोहे की रेलिंग अचानक टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से विकास अग्रवाल घायल हो गए। हादसे के बाद पीडि़त विकास अग्रवाल ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पीडि़ता की शिकायत के आधार पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने एफटीवी क्लब के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर क्लब प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट