रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अगस्त। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, जिला रायपुर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को आनंद आश्रम, लभांडी में गरिमापूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कहा कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ केवल पेंशनरों के अधिकारों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करने वाला संगठन ही नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकार, सेवा, जनकल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। इस अवसर पर कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे. पी. मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिन्हा तथा जिला रायपुर अध्यक्ष आर. जी. बोहरे ने भी संगठन की एकता, पेंशनरों के हितों की रक्षा तथा महासंघ की गतिविधियों को और अधिक व्यापक एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया।
प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी ने भजन प्रस्तुत किया। प्रदेश संगठन मंत्री टी. पी. सिंह ने संगठन गीत का सामूहिक गायन कराया। इसके पश्चात जिला सचिव ओ. डी. शर्मा के नेतृत्व में उपस्थित पेंशनर साथियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम के पश्चात आनंद नगर स्थित गार्डन में पौधरोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला सचिव ओ. डी. शर्मा, पूरनसिंह पटेल, बी. एस. दसमेर, एम. एन. पाठक, अनिल पाठक, आर. के. दीक्षित, आर. के. साहू, एस. के. अग्रवाल, ए. के. तिवारी, पी. आर. काटोलकर, बी. पी. वर्मा, बाबूलाल ढीमर उपस्थित रहे।