रायपुर
फ्रूट मार्केट -लालपुर ब्रिज चौक तक सुबह 2, शाम 3 घंटे वाहन प्रतिबंधित
08-Aug-2026 6:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 अगस्त। लालपुर फ्रूट मार्केट के प्रतिनिधियों के साथ एसीपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने बैठक ली। इस दौरान लालपुर ब्रिज चौक क्षेत्र में जाम के समाधान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। फ्रूट मार्केट के अध्यक्ष सचिन चौधरी, सचिव व प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में फ्रूट मार्केट से लालपुर ब्रिज चौक तक व्यस्ततम समय में मालवाहक वाहनों के प्रवेश एवं निकासी पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एवं शाम 5 बजे से 8 बजे तक फ्रूट मार्केट में मालवाहक वाहनों का प्रवेश एवं निकासी नहीं किया जाएगा। ताकि इन समयों में यातायात बाधित न हो। इस व्यवस्था से लालपुर, अमलीडीह देवपुरी के रहवासियों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों को यातायात जाम से राहत मिलेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे