रायपुर

कॉलेज प्राचार्य पदोन्नति, भेजना था 25 का एसीआर, भेज दिया 24
08-Aug-2026 6:40 PM
कॉलेज प्राचार्य पदोन्नति, भेजना था 25 का एसीआर, भेज दिया 24

पीएससी में डीपीसी फिर अटकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अगस्त। उच्च शिक्षा मंत्री की घोषणा के विपरीत ढाई सौ से अधिक प्रोफेसरों को  प्राचार्य पदोन्नति के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। इन पदोन्नतियों की ही बिनाह पर मंत्री ने मानसून सत्र के पहले विभागीय समीक्षा बैठक में घोषणा की थी कि 31 जुलाई तक हर कालेज में प्राचार्य पदस्थ कर दिए जाएंगे। अब यह मामला और टलता दिख रहा है।

मिली जानकारी अनुसार उच्च शिक्षा विभाग और संचालनालय के बीच तालमेल के अभाव में पीएससी को 292 प्रोफेसरों की

गोपनीय चरित्रावली (एसीआर) भेजने में गंभीरता नहीं बरती गई है। बताया गया है कि  विभाग ने  पीएससी को 2024 की स्थिति का एसीआर को भेज दिया है, जबकि इसे 2025 की स्थिति का भेजना था।

इसमें सबसे आश्चर्यजनक हास्यास्पद यह भी है कि प्रोफेसरों की ग्रेडेशन लिस्ट तो 2025 की भेजी गई और सीआर 2024 का संलग्न किया गया। इसके चलते पूरी पदोन्नति प्रक्रिया अटक गई है। पीएससी को अब फिर से नए ढंग की कार्रवाई शुरू करनी होगी। इस मामले में पीएससी ने कुछ क्वेरी भी लगाया था। क्योंकि विभाग से ऐसी ही आधी अधूरी जानकारी भेजी गई थी। वैसे यह पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी 8-10 बार कालेजों से जानकारी मांगी जाती रही है।  विभाग की ऐसी ढिलाई की वजह से ही क?ई  कालेजों में प्रोफेसरों को 10 हजार एजीपी का फायदा नहीं मिल पा रहा है जबकि म?ई 25 को आदेश हो चुके हैं। यह एजीपी प्राचार्य पदोन्नति के लिए आधार भी माना जाता है। मसलन राजधानी के साइंस,  छत्तीसगढ़ कालेज में इसके आदेश हो चुके हैं लेकिन डिग्री गर्ल्स कालेज में आदेश अब तक नहीं हुए हैं। ऐसे में प्रक्रिया लंबी खिंचने से कालेजों को प्राचार्य नहीं मिलेंगे और क?ई प्रोफेसर, बिना पदोन्नति के रिटायर्ड कर जाएंगे।


अन्य पोस्ट