रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 अगस्त। शहर में बाइक-स्कूटी चोरी के चार मामले सामने आए हैं इनमें गंज, कोतवाली, खम्हारडी और तिल्दा दोपहिया चोरी हुए हैं। जहां गंज इलाके में हार्ट केयर सेंटर के बाहर खड़ी एक्टिवा और डिक्की में रखा मोबाइल गायब हो गया। अज्ञात चोर स्कूटी का लॉक तोडक़र उसे चुरा ले गया।
बजाज हाऊस रमण मंदिर के पास रहने वाले महेंद्र जैन ने पुलिस को बताया कि वह फाफाडीह स्थित कार्डियो हार्ट केयर गया था। जहां उसने वहीं बाहर अपनी एक्टीवा किया हुआ था। कुछ देर बाद जब वह वापस आया था, तो उसकी एक्टीवा वहां नहीं था। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। महेंद्र जैन ने बताया कि चोर गाड़ी कर डिक्की में रखे 8 हजार रूपए को भी चोरी कर ले गया।
उधर तिन्दा के बुधवारी बाजार में सब्जी और सामान खरीदने पहुंचे किसान की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। संजीव त्यागी ने बताया कि वह खेती-किसानी का काम करते हैं। 5 अगस्त को वह नेवरा के बुधवारी बाजार में सब्जी और सामान खरीदने अपनी बाइक से गया था। उसने बाजार के पास सडक़ किनारे बाइक खड़ी किया था। कुछ देर बाद जब वह सब्जी लेकर वापस आया तो बाइक वहां नहीं था। आसपास काफी पतातलाश करने के बाद भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बाइक को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। रायपुर के खम्हारडीह में भी टाइल्स मिस्त्री की एक्टिवा को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। गाड़ी की डिक्की में रखा पर्स चोरी हो गया। जिसमें 15 हजार रुपये नकद और एसबीआई का एटीएम कार्ड रखा हुआ था। चोरी गए सामान की कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है।
उधर कोतवाली इलाके में शराब दुकान के पास से मजदूर की बाइक पार हो गई। ग्राम गुढ़ागढ़, बारनवापारा, जिला बलौदाबाजार निवासी उमेश कुमार चौहान वर्तमान में रायपुर के डूंडा स्थित एकता विहार में रहता है और मजदूरी करता है। 31 जुलाई की रात 8 बजे वह पुलिस लाइन धमतरी गेट के पास स्थित शराब भ_ी गया था। उसने अपनी बाइक को सडक़ किनारे खड़ा किया और शराब लेने के लिए चला गया। शराब लेकर वापस आने पर बाइक वहां नहीं मिली।
आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद 7 अगस्त को कोतवाली थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।