रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अगस्त। शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने गुढिय़ारी ब्लाक के ठक्कर बप्पा वार्ड के प्रेम नगर, पार्वती नगर, जंगल हेल्थ क्लब गली,गांधी नगर, मुर्रा भट्टी, के घरों घर जा कर स्मार्ट मीटर वापस करो एवं बढ़ी बिजली दर वापस लो अभियान के तहत मीटर वापसी फॉर्म भरवाया। रहवासियों ने बिजली बिल संबंधित परेशानियों की जानकारी दी।
शहर कांग्रेस द्वारा घर घर जनसंपर्क किए 350 घरों में से मिले-300 घरों में से सभी ने बिजली बिल के अप्रत्याशित बढ़ोतरी की शिकायत करते हुए अपना पुराना बिल और अभी का आया बिल दिखाया जिसमें अधिकांश में जहाँ स्मार्ट मीटर लगने के पूर्व 300/- या 400/- का बिल आता था अब वही सभी घरों मे 1500/- से 2000/- तक बिल आने की शिकायत की।। अधिकांश लोगो ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन , पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से समाधान की मांग की । उनके साथ अनुराम साहु किशन बंजारी दाऊलाल साहु सुन्दर जोगी सुनील देवांगन हेमलाल साहु ईश्वर चक्रधारी राजेंद्र साहु अनिल वर्मा वेकट कुमार सोनू ठाकुर अनिल वर्मा तेज राम वर्मा कुणाल शर्मा हेमलाल नायक ईश्वर जांगड़े सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित थे।