रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अगस्त। सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को गरियाबंद में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी एवं विधायक मुकेश अहलावत रहेंगे।
इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का हक छीनने की साजिश और उनके प्रमुख मुद्दों, समस्याओं और लंबित मांगों पर गंभीर चर्चा होगी।
पार्टी प्रवक्ता सूरज उपाध्याय मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, और कर्मचारी विंग के अध्यक्ष विजय झा ने बताया कि सांसद संजय सिंह 8 अगस्त रात 9 बजे एयरपोर्ट और 9 अगस्त नवीन विश्राम गृह नवा रायपुर में सुबह 9 बजे मीडिया से चर्चा के लिए उपलब्ध रहेंगे। तत्पश्चात गरियाबंद रवाना होंगे। जहां 3 बजे रैली को संबोधित करेंगे।