रायपुर

सीएम ज्ञान प्रोत्साहन योजना 10-12वीं के छात्र 30 तक कर सकेंगे आवदन
07-Aug-2026 6:10 PM
सीएम ज्ञान प्रोत्साहन योजना 10-12वीं  के  छात्र 30 तक कर सकेंगे आवदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अगस्त। छत्तीसगढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीयन और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय  के निर्देशों के अनुसार, कक्षा 10 वीं और 12 वीं की मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन और पंजीयन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त  (सायं 5 बजे तक) निर्धारित की गई है।

 प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मेरिट सूची में शामिल पात्र छात्र (कक्षा 10वीं के लिए एससी/एसटी वर्ग के चयनित विद्यार्थी) शालि हो सकेंगे। कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए कॉलेज प्रवेश को ध्यान में रखते हुए पृथक लिंक उपलब्ध कराया गया है, जबकि 10 वीं के लिए अलग से पंजीयन एवं सत्यापन की सुविधा है।

जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों को अपनी बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर का उपयोग करके पंजीयन करना होगा। स्थायी जाति प्रमाण-पत्र और मूल निवासी प्रमाण-पत्र का सहित अन्य संबंधित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। विद्यार्थियों के आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन संबंधित स्कूल तथा जिला शिक्षा अधिकारी  द्वारा किया जाएगा। इसके बाद ही पात्र प्रकरण लोक शिक्षण संचालनालय को भेजे जाएंगे। डीईओ ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और संस्था प्रमुखों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी पात्र मेधावी विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीयन और सत्यापन सुनिश्चित करें।ताकि कोई भी मेधावी छात्र प्रोत्साहन राशि से वंचित न रहे।


अन्य पोस्ट