रायपुर
निकायों के प्लेसमेंट कर्मचारी हड़ताल पर
06-Aug-2026 8:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अगस्त। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ गुरूवार को दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। इसके तहत रायपुर नगर निगम के सफाई, फायर ब्रिगेड और अन्य योजनाओं के ड्राइवर टिकरापारा वर्क शॉप में गाडिय़ाँ खड़ी कर गेट पर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। महासंघ संचालनालय में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों की तरह निकायों के भी कर्मचारियों को संविदा दर पर वेतन भुगतान की मांग की है। इसी तरह से चार नए श्रम कानूनों का लाभ प्लेसमेंट कर्मियों को देने, और वेतन भुगतान सीधे कर्मचारियों के खाते में करने की भी मांग कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष खेमुलाल निषाद व संभागाध्यक्ष हीरालाल चौहान ने कहा कि इस हड़ताल के बाद भी शासन ने मांगे पूरी नहीं की, तो बेमुद्दत हड़ताल पर चले जाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे