रायपुर

भूवैज्ञानिक के घर लाखों की सेंधमारी, सीसीटीव्ही भी पार
06-Aug-2026 8:15 PM
भूवैज्ञानिक के घर लाखों की सेंधमारी, सीसीटीव्ही भी पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अगस्त। आमानाका इलाके में एक भू वैज्ञानिक के सूने मकान में सेंधमारी हो गई। सप्ताहभर से बंद पड़े मकान से चोर सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रूपए नकदी चुरा ले गए। जाते-जाते चोर मकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरा भी ले गए। घटना सरोना के अरिहंत नगर की है। शिकायत पर आमानाका पुलिस नेअज्ञात अरोपियों के खिलाफ 305, 331(4)का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

रविकांत गुप्ता 36, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण रायपुर में भूवैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार्यालयीन कार्य से कटघोरा गए थे। इस दौरान उनका मकान बंद था। 4 अगस्त को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि मकान का दरवाजा खुला हुआ है। घर में चोरी हो गई है। सूचना मिलने पर रविकांत अपने परिवार के साथ घर वापस लौटा। उसने देखा की मेन गेट सहित अन्य मकरों के दरवाजे खुले थे आलमारी में रखा सोना-चांदी के जेवर और पर्स में रखा 20 हजार नकदी गायब थे। आसपास पूछताछ में इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके आद उसने आमानाका थाना जाकर घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

शिकायत में बताया गया कि घर से 400 ग्राम पुराने सोने के आभूषण, 500 ग्राम चांदी और पर्स में 20 हजार रुपए नकद, दो सीसीटीवी कैमरे चोरी गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331(4) और 305 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट