रायपुर

उज्ज्वल दीवान ने थामा आप का दामन
06-Aug-2026 8:07 PM
उज्ज्वल दीवान ने थामा आप का दामन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अगस्त। पुलिस परिवार के आंदोलनों से पहचान बनाने वाले उज्ज्वल दीवान ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहलावत की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इसके साथ ही पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बस्तर संभाग में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उज्ज्वल दीवान ने कहा कि वे जल्द ही बस्तर संभाग के दौरे पर निकलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान शुरू करेंगे।

इधर मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक  प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसबीर सिंग चावला ने घर वापसी की। चावला पूर्व में कोषाध्यक्ष और प्रदेश संगठन मंत्री के महत्वपूर्ण पदों पर थे। कुछ महीनों पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से नाराजगी की वजह से पार्टी के  पदों से इस्तीफा दे दिया था।  आज पुन: उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए संगठन में अपनी वापसी दर्ज कराई, उनके साथ अनेक साथियों और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी में पुन: वापसी की ।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल , प्रदेश महासचिव वदूद आलम, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी विंग विजय झा, विजय वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी वापसी करने वाले साथियों का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। 


अन्य पोस्ट