रायपुर

राज्य में सामान्य रहा मानसून, अब तक 99.2 फीसदी बारिश
05-Aug-2026 8:04 PM
राज्य में सामान्य रहा मानसून, अब तक 99.2 फीसदी बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अगस्त। प्रदेश में इस वर्ष मानसून अब तक सामान्य बना हुआ है। 1 जून से 5 अगस्त तक प्रदेश में 584.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा (589.5 मिमी) का 99.2 प्रतिशत है। बुधवार को राज्य का दैनिक औसत वर्षा रिकॉर्ड 12.1 मिमी रहा।

प्रतिशत के हिसाब से सबसे अधिक वर्षा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 186.2 प्रतिशत (838.6 मिमी) दर्ज की गई, जबकि कुल वर्षा की मात्रा में नारायणपुर 1004.1 मिमी (141.1 प्रतिशत) के साथ सबसे आगे रहा। महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, दुर्ग, सक्ती और धमतरी में भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है।

इससे परे सरगुजा (65.1 प्रतिशत) और सुकमा (67.2 प्रतिशत) सहित जशपुर, बीजापुर, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बेमेतरा, बस्तर और कबीरधाम में अब भी सामान्य से कम वर्षा हुई है।

बेहतर और संतुलित बारिश से मध्य छत्तीसगढ़ और मैदानी क्षेत्रों में धान की रोपाई सहित कृषि गतिविधियों में तेजी आई है। कम वर्षा वाले जिलों पर कृषि एवं आपदा प्रबंधन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।


अन्य पोस्ट