रायपुर

लिफ्ट मांगा फिर एक्टिवा लेकर फरार
05-Aug-2026 8:01 PM
लिफ्ट मांगा फिर एक्टिवा लेकर फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,5 अगस्त। लिफ्ट मांगने के बहाने एक युवक ने सरकारी कर्मचारी की एक्टिवा लेकर फरार हो गया। शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  गंज इलाके में रहने वाले रमेश दास मानिकपुरी पुरातत्व विभाग में कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि 2 अगस्त की रात  8 बजे वह अपने स्कूटी से किसी निजी कार्य से तेलीघानी नाका रोड होते हुए गुढिय़ारी अपने घर लौट रहे थे। तेलघानी नाका चौक के पास एक अज्ञात युवक ने लिफ्ट के लिए इशारा किया। तब रमेश दास ने स्कूटी रोकीं जिसके बाद युवक ने एक्टिवा खुद चलाने की बात कहते हुए चाबी मांगी। विश्वास में आकर रमेश दास ने उसे चाबी दे दी और स्वयं पीछे बैठ गए। युवक एक्टिवा को चलाते हुए भनपुरी स्थित बंजारी मंदिर की ओर ले गया। वहां रुकने के बाद जैसे ही रमेश दास स्कूटी से उतरा आरोपी स्कूटी लेकर रफूचक्कर हो गया। चोरी गई स्कूटी की कीमत  20 हजार रुपए बताई गई है। घटना की जानकारी रमेशदास ने घर पहुंचकर अपने बेटों को दी और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।  आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट