रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अगस्त। श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड में नवोदय तीर्थ श्री दिगंबर जैन आदिश्वर धाम में समययोपदेश वर्षायोग 2026 के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जैन एवं कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि प्रतिदिन प्रात: 7 बजे से जिनालय की बेदी में श्रीजी का अभिषेक शांति धारा,मंगल देशना (प्रवचन) मुनि सानिध्य में किया जा रहा है ।
कलश स्थापना कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री पूजन में संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देते हुए नृत्य के साथ अष्ट द्रव्य चढ़ाए गए। सभी मंदिर के अध्यक्षों एवं कमेटी के पदाधिकारियों ने भी अर्घ्य समर्पित किए। मुनि श्री आगम सागर ने अपनी मंगल देशना में बताया कि मालवीय रोड स्थित इस लगभग 150 वर्ष पुराने मंदिर
ऊंचे शिखर का 3 मंजिला भव्य मंदिर, त्रिकाल चौबीसी और सहस्रकूट जिनालय, संत निवास एवं सर्वसुविधा युक्त धर्मशाला, पार्किंग और एक सुंदर गार्डन का ऐसा निर्माण इसकी सुंदरता में चार चांद लगाएगा।
कलश स्थापना के कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थापना कलश प्राप्त करने वाले सौभाग्यशाली परिवार इस प्रकार रहे. -
प्रथम मुख्य कलश नरेंद्र जैन परिवार श्रीमती अरुणा जैन, रितेश जैन,श्रीमती रजनी जैन, योगेंद्र जैन, श्रीमती श्रद्धा जैन अर्हम जैन,अक्षत जैन। द्वितीय कलश विनोद बडज़ात्या, श्रीमती संजना बडज़ात्या जशपुर। तृतीय कलश श्रीमती मोतीरानी जैन, सनत जैन श्रीमती शोभा जैन, अनिल जैन श्रीमती अर्चना जैन, मनोज जैन श्रीमती मीना जैन, रोमिल जैन डॉ हिना जैन एवं परिवार। चतुर्थ कलश डॉ. रोहित जैन, डॉ. राखी जैन, सुमत जैन । पंचम कलश: संजय जैन, श्रीमती दीप्ति जैन, अर्हन जैन, अनुज्ञा जैन सतना कटनी रायपुर बिलासपुर भोपाल। षष्ठम कलश भरत जैन, हर्षवर्धन जैन, प्रिंस जैन, वैदिक जैन माही जैन सप्तम कलश गुप्त दान के माध्यम से।