रायपुर
रायपुर, 5 अगस्त। गौ माता ही कलयुग में एकमात्र साधन है जो हमें जीवन भर ऊर्जा दे पालती है। वहीं दूसरे लोक में जाने पर वैतरणी पार करा सभी कष्टों से मुक्ति दिलाती हैं। उक्त बातें दंडी स्वामी डॉ इंदुभवनंद महराज ने श्री शंकराचार्य आश्रम में चातुर्मास पर सरयू पारीण ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण मिश्रा द्वारा गौ दान के अवसर पर कही। सरयू पारीण ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ सदस्य एवं युवा इकाई के अध्यक्ष बैद्यनाथ मिश्रा के पिता लक्ष्मण मिश्रा ने दो गौ माता को श्री शंकराचार्य आश्रम बोरिया कला के गौ सेवा केंद्र में दान किया। इस अवसर पर बोरिया कला आश्रम के प्रमुख व्यवस्थापक एवं गौ आश्रम के संचालक मदन मोहन उपाध्याय डॉ सुरेश शुक्ला अध्यक्ष सरयूपरिण ब्राह्मण सभा एवं पदाधिकारी राजेंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा,प्रवीण चौबे , विजयधर दीवान, शिवम् त्रिपाठी,आषीश मिश्रा अंकुश शुक्ला,चन्द्रशेखर द्विवेदी , एवं लक्ष्मण मिश्रा के परिजन हर्ष मिश्रा, श्रषि मिश्रा, सीमा मिश्रा, शशि मिश्रा आस्था मिश्रा, आन्या मिश्रा उपस्थित थे।