रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अगस्त। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, जिला रायपुर ने अध्यक्ष आर जी बोहरे के नेतृत्व में राज्य के पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत (डीआर) का एरियर सहित भुगतान आदेश जारी कराने की मांग को लेकर रायपुर कलेक्टर के अनुपस्थिति में एडीएम यू एस बंदे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।इस ज्ञापन कार्यक्रम में प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, महामंत्री द्वय अनिल गोल्हानी, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, एम एन पाठक बी एस दसमेर, अनिल पाठक, अनिल तिवारी, बंछोर, एन के कन्नौजे, पी आर काटोलकर,मुद्रिका प्रसाद कुशवाहा, बाबूलाल ढीमर आदि शामिल रहे हैं।
जिला सचिव ओ डी शर्मा ने बताया कि अब 19 अगस्त (बुधवार) को संभागीय मुख्यालय में संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में संभाग आयुक्त के जरिए ज्ञापन सौंपा जाएगा।