रायपुर
तालाब में युवती की लाश मिली
04-Aug-2026 6:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अगस्त। डब्लू आर एस कॉलोनी स्थित तालाब में एक युवती की लाश मिली है। इस सूचना पर पहुंची खमतराई पुलिस ने लाश बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतिका की पहचान में जुट गई है। पुलिस, हाल में इलाके से गुमशुदा युवतियों के परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कर रही है।
पुलिस ने मृतका की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस इसे मृतका का मान रही है।इसके आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले की सूचना मिलते ही नार्थ ज़ोन पुलिस के अधिकारी एफएसएल की टीम के साथ जांच कर रहे हैं। फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हत्या, हादसा और आत्महत्या—तीनों संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे