रायपुर
बारिश की गतिविधियां तेज, कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
04-Aug-2026 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 अगस्त। प्रदेश में मंगलवार से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 4 अगस्त से अगले चार दिनों तक प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे