रायपुर
कर्मचारी संघ ने सीएम से डीए और 4 स्तरीय वेतनमान मांगा
04-Aug-2026 6:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अगस्त। राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगो समाधान के लिए सीएम विष्णु देव साय से भेंट की। उनकी मांगों में प्रमुख रूप केंद्र के समान देय तिथि से मंहगाई भत्ता एवं चार स्तरीय वेतनमान , जनवरी 2026 से डीए की एरियर तथा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कुष्ठ कार्यक्रम कार्यरत एन. एम. ए. एवं पी. टी. को सभी नियमों को शिथिल कर एक बार छूट दे कर पदोन्नति देने अन्य विभागों मे भी जैसे मांगो पर विस्तृत चर्चा कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया ।मुख्यमंत्री ने सभी मांगो को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में अश्वनी चेलक प्रदेश अध्यक्ष,बोधी
राम निषाद प्रदेश महामंत्री,खुमान सिंह ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ विनोद वर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष, डी एन साहू धमतरी जिलाध्यक्ष प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे