रायपुर

वाहन चेकिंग अभियान में दो चोरी की बाइक बरामद
04-Aug-2026 6:28 PM
वाहन चेकिंग अभियान में दो चोरी की बाइक बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 अगस्त। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से चोरी की दो बाइक  बरामद किया। यातायात पुलिस द्वारा आधुनिक मोबाइल डिवाइस के माध्यम से बाइक  के पंजीयन, इंजन एवं चेचिस नंबर की तत्काल जांच कर  मालिकों से संपर्क करने पर उनके वाहन चोरी की पुष्टि हुई और वाहनों की पहचान कर उन्हें संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया।

प्रथम घटना में टाटीबंध यातायात थाना के  प्रकाश देवांगन को जायका शोरूम के पास सर्विस रोड एवं मुख्य मार्ग के मध्य नाली में एक लावारिस एक्टिवा संदिग्ध अवस्था में मिला।  सीजी 07 डीसी 5527 की मोबाइल डिवाइस से जांच करने पर यह  कृपाल निषाद, पिता हीरालाल निषाद, ग्राम रसमड़ा  दुर्ग  की थी वाहन स्वामी ने बताया कि उनका वाहन दो दिन पूर्व चोरी हो गया था तथा इस संबंध में मोहन नगर थाना, जिला दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

दूसरी घटना में यातायात थाना पंडरी के  अरुण शुक्ला द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की एक बाइक सवार को रोका  और यातायात थाना प्रभारी पंडरी के संज्ञान में लाकर उसके इंजन एवं चेचिस नंबर की मोबाइल डिवाइस से जांच की गई। जांच में वाहन सीजी 12 एसी 5553 , वाहन मालिक सोमेश कुमार से संपर्क करने पर वाहन चोरी का होना बताया। इस संबंध में सिरगिट्टी थाना, जिला बिलासपुर में एफआईआर दर्ज है इसके पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु देवेंद्र नगर थाना की पेट्रोलिंग टीम को बुलाकर वाहन एवं चालक को उनके सुपुर्द किया गया। डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने बताया कि यातायात पुलिस की सतर्क पेट्रोलिंग, नियमित वाहन चेकिंग के तहत विगत एक सप्ताह के दौरान तेलीबांधा, डूमरतराई, सरोना एवं पंडरी क्षेत्र से कुल चार चोरी के बाइक  बरामद किए जा चुके हैं। यह सफलता दर्शाती है।


अन्य पोस्ट