रायपुर

सडक़ पर खेल रहे मासूम को टिप्पर ने रौंदा, मौत
03-Aug-2026 10:54 PM
सडक़ पर खेल रहे मासूम को टिप्पर ने रौंदा,  मौत

उत्तेजित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ किया पुलिस के हवाले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 3 अगस्त। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मादर में सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने सडक़ पर खेल रहे एक 3 वर्षीय बच्चे को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने चालक को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौप दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी रवि बैगा ने बताया कि मादर गाँव में रहने वाले भूपेंद्र पटेल का 3 वर्षीय बेटा हार्दिक पटेल सोमवार की सुबह अपने घर के आंगन में खेल रहा था, उसी समय घर के सामने मार्ग से एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक निकला और उसने बच्चे को नहीं देखा और उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

आक्रोशित भीड़ ने घटना को देख चालक का पीछा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए टिप्पर को भी जब्त कर लिया है। वहीं बच्चे के शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट