रायपुर

कृषि कर्मी से स्नैचिंग, एक्टिवा सवार दो युवक फरार
03-Aug-2026 6:19 PM
कृषि कर्मी से स्नैचिंग, एक्टिवा सवार दो युवक फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अगस्त। राजधानी के गंज इलाके में एक व्यक्ति से स्कूटी सवार अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल झपटकर फरार  हो गए।   भूपेन्द्र कुमार ठाकुर 38 , निवासी शिकारीपारा, बालोद ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह बीजापुर में कृषि विभाग के वाटरशेड परियोजना में कार्यरत हैं। 1 अगस्त  की सुबह वह बस से रायपुर के पचपेड़ी नाका पहुंचा और वहां से ऑटो में सवार होकर देवेंद्र नगर स्थित नमस्ते चौक गया था। सुबह करीब 6.5 बजे नमस्ते चौक पर उतरने के बाद उन्होंने घर पर बात करने के लिए जेब से अपना  मोबाइल निकाला। इसी दौरान ब्राउन रंग की एक्टिवा पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और दोनों आरोपी तेज गति से फरार हो गए। 

उन्होंने घटना की जानकारी अपने जीजा ताराचंद पौषार्य को भी दी। शिकायत में कहा है कि दोनों आरोपियों की उम्र लगभग 20-21 वर्ष थी और सामने आने पर वह उन्हें पहचान सकते हैं।गंज पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 3(5)304(2) मामला दर्ज कियाहै। आसपास लगे सीसीटीवी से  युवकों की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट