रायपुर

नाइट वाक कर रहे पति-पत्नी पर कड़े से हमला
03-Aug-2026 6:19 PM
नाइट वाक कर रहे पति-पत्नी पर कड़े से हमला

रविवार को मारपीट के आधा दर्जन मामले

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अगस्त। पति पत्नी के आपसी विवाद में कूदने वाली अधेड़ महिला को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। वहीं नाइट वाक कर रहे पति-पत्नी पर भी कड़े से हमला किया गया।

पुलिस के अनुसार इमामबाड़ा राजातालाब निवासी रियाज खान 40 का रविवार दोपहर 3 बजे पत्नी के साथ घरेलू विवाद कर रहा था। यह देख तबस्सुम खान 50 बीच बचाव में आई और रियाज को मना किया। इससे गुस्से में आए रियाज ने तबस्सुम के साथ गाली गलौज कर पास रखे चाकू से हमला कर फरार हो गया। इसकी तबस्सुम ने सिविल लाईन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इधर राजेन्द्र नगर के महावीर नगर (लक्ष्मी नगर) में बीती रात श्रीजा श्रीवास और अपने पति के साथ नाइट वाक कर रही थी। तभी लखबीर सिंह 35 ने श्रीजा और पति को छिप कर क्यों खड़े हो कहकर विवाद शुरू किया। दोनों पक्षों में बहस बढ़ी और लखबीर ने गाली गलौज कर हाथ में पहने कड़े से वार किया। श्रीजा ने रात ही थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई।

वहीं तेलीबांधा तालाब के गेट के पास कल रात 10.40 बजे नो एंट्री में घुसने से  मना करने पर दो बाइक सवारों आदित्य निर्मलकर, गौतम निषाद ने समीर डड़सेना को गाली जान से मारने की धमकी दे मारपीट की।

इससे पहले संजय नगर निवासी मोहम्मद सैफ बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम के पास मोबाइल कवर और अन्य एसेसरीज की दुकान लगाता है। रविवार रात कासिम भाटी नाम का युवक दुकान आकर मोबाइल कवर और अन्य सामान जबरन उठाकर ले जाने लगा। सैफ के मना करने पर कासिम ने गाली गलौज मारपीट की। इस पर सैफ ने रिपोर्ट दर्ज कराया।

कल देर रात पुरानी रंजिश पर बीरगांव के शुक्रवारी बाजार इलाके में रहने वाले दो पारिवारिक गुट आपस में भिड़ गए। उरला पुलिस के अनुसार गिरिजा धृतलहरे, बल्लू धृतलहरे और धन्नू कुर्रे, रूक्मणी कुर्रे के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। कल दोनों परिवार फिर भिड़े और गाली गलौज, मारपीट कर प्लास्टिक के पाइप से हमले किए।

इधर पीएम आवास दलदल सिवनी निवासी संतोष सेन व दो  अन्य ने पैसे लेन देन को लेकर  कल रात श्रीमती डिगेश्वरी साहू के साथ को गाली दे मारपीट की। पुलिस ने सभी मामले धारा 296,115-2,351-2 के तहत दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट