रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अगस्त। केंद्रीय कर्मियों के लिए महंगाई भत्ते की घोषणा के लिए आवश्यक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक जुलाई से दिए जाने वाले डीए का रास्ता साफ हो गया है। इस बार केंद्रीय कार्मिकों को कम से कम 3 फीसदी डीए मिलने जा रहा है।
बीते जनवरी से केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में दो फीसदी बढ़ोतरी हुई और यह बेसिक सैलरी का 60 फीसदी पहुंच गया। पेंशनर्स को महंगाई राहत यानी डीआर दिया जाता है। इससे एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है।
वित्त मंत्रालय के लेबर ब्यूरो ने जून 2026 के लिए 'ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स- इंडस्ट्रियल वर्कर्स' का आंकड़ा जारी कर दिया है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से डीए में 3 फीसदी बढ़ोतरी मिलने की उम्मीद है। लेबर ब्यूरो के एक ट्वीट के अनुसार, जून महीने के लिए इंडेक्स का आंकड़ा 151.9 दर्ज किया गया। केंद्रीय कर्मचारियों के डीए की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स- इंडस्ट्रियल वर्कर्सके 12 महीने के औसत आंकड़े के आधार पर की जाती है।
इस तरह 151.9 के आंकड़े के साथ 12 महीने का औसत 148.65 हो गया और डीए की गणना 63.76त्न रही। चूंकि सरकार डीए की गणना राउंड फिगर में करती है, इसलिए 63.76त्न डीए का मतलब 63त्न होगा। इस तरह 3त्न की बढ़ोतरी के बाद 7वें वेतन आयोग के तहत सभी कर्मचारियों का कुल डीए 63त्न होने की उम्मीद है। जब तक 8वें वेतन आयोग के सैलरी स्लैब लागू नहीं हो जाते, तब तक कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत डीए मिलता रहेगा।
जनवरी से इंतजार कर रहे राज्य वाले
इसके विपरीत राज्य सरकार के कर्मचारी दो फीसदी पीछे चल रहे हैं। उन्हें जनवरी की किश्त का अब तक भुगतान नहीं किया जा सका है। कर्मचारी और पेंशनर अप्रैल से हर कैबिनेट में इसकी घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इसे लेकर वे मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, मुख्य सचिव तक से मांग करते रहे हैं।