रायपुर

बेंद्री डैम में युवक की मौत
03-Aug-2026 6:15 PM
बेंद्री डैम में युवक की मौत

रायपुर, 3 अगस्त। उरला स्थित बेंद्री डैम में सोमवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उरला निवासी सुधांशु तिवारी (30 ) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुधांशु तिवारी अपने तीन दोस्तों के साथ बेंद्री डैम घूमने गए थे। इसी दौरान सभी दोस्त डैम में नहाने लगे। नहाते समय सुधांशु अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते गहरे पानी में चला गया। सुधांशु को पानी में बहता देख उसके साथ मौजूद दो दोस्तों ने उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में छलांग लगा दी। हालांकि तेज बहाव के कारण वे दोनों भी मुश्किल में फंस गए। मौके पर मौजूद स्थानीय मछुआरों ने स्थिति को देखते हुए तत्काल मदद की और दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन सुधांशु का कोई पता नहीं चल सका और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ  की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद टीम ने पानी से सुधांशु का शव बरामद कर लिया।


अन्य पोस्ट