रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अगस्त। विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने 3.898 किलो गांजा रखने और उसे बचने के मामले में आरोपी विनोद निषाद को दोषी ठहराते हुए 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर आरोपी को अतिरिक्त 6 माह का सश्रम कारावास भुगतना होगा।
विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट डमरुधर चौहान की अदालत ने यह फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक के.के. चन्द्राकर ने पैरवी की।
अभियोजन के अनुसार 11 जून 2025 को थाना मौदहापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहीद स्मारक पार्किंग स्थल पर एक व्यक्ति बैग में अवैध गांजा लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर विनोद निषाद को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके बैग से दो पैकेटों में 3.898 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत 38 हजार बताई गई।जांच में बरामद पदार्थ गांजा होना पाया गया। विवेचना के बाद आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(क्च)(द्बद्ब)(क्च) के तहत न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया।
विचारण के दौरान अभियोजन ने 17 साक्षियों के बयान और दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। न्यायालय ने सभी साक्ष्यों, जब्ती प्रक्रिया, एफएसएल रिपोर्ट तथा गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद आरोपी के विरुद् न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें के बाद आरोपी को दोषी ठहराते हुवे 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।