रायपुर

कल चातुर्मास कलश स्थापना और लघु तीर्थ निर्माण का महासंकल्प
01-Aug-2026 7:06 PM
कल चातुर्मास कलश स्थापना और लघु तीर्थ निर्माण का महासंकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अगस्त। मालवीय रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर (बड़ा मंदिर) में मुनिश्री आगम सागर , मुनिश्री पुनीत सागर, ऐलकश्री धैर्य सागर  और स्वागत सागर के सानिध्य में चातुर्मास का कलश स्थापना कल रविवार को दोपहर 1 बजे होने जा रहा है। इस  अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मंगल देशना का आयोजन भी रखा गया है।

श्री नवोदय तीर्थ वर्षायोग समिति 2026 के अध्यक्ष  नरेंद्र जैन एवं कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन  ने बताया कि मालवीय रोड स्थित इस लगभग 150 वर्ष पुराने अतिशयकारी प्राचीन मंदिर का पुनर्निर्माण कर इसे 'लघु तीर्थ' बनाने की अंतिम देशना (मंगल आशीर्वाद) संत शिरोमणि समाधिस्थ आचार्य  विद्यासागर  महामुनिराज के रायपुर प्रवास के दौरान प्राप्त हुई थी।  आचार्य श्री की भावना के अनुरूप, यहाँ निम्नलिखित निर्माण कार्य कराए जाएंगे:-ऊंचे शिखर का 3 मंजिला भव्य मंदिर त्रिकाल चौबीसी और सहस्रकूट जिनालय

संत निवास एवं सर्वसुविधा युक्त धर्मशाला,पार्किंग और एक सुंदर गार्डन। इस महासंकल्प को गति देने और शीघ्र पूरा करने के लिए पूरा सकल जैन समाज एक साथ मिलकर कार्य करेगा।


अन्य पोस्ट